- 1529 – बंगाल पर विजय प्राप्त कर मुगल शासक बाबर आगरा लौटा।
- 1903 – चन्द्रशेखर पाण्डे – साहित्यकार का जन्म।
- 1908- सुचेता कृपलानी – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ का जन्म।
- 1913 – बाबा सोहन सिंह की अध्यक्षता में गदर पार्टी का गठन।
- 1924 – मदन मोहन कोहली, भारतीय संगीत निर्देशक का जन्म ।
- 1931 – विश्वनाथ प्रताप सिंह, भारत के आठवें प्रधानमंत्री का जन्म ।
- 1950 – स्वामी सहजानंद सरस्वती समाज सुधारक और क्रांतिकारी का निधन ।
- 1950 – कोरियाई गृहयुद्ध आरंभ। आजादी की लड़ाई लड़ रहे उत्तरी और दक्षिण कोरिया के बीच शुरु हुए इस गृह युद्ध ने बाद में अंतरराष्ट्रीय शीतयुद्ध का रूप ले लिया।
- 1975- जयप्रकाश नारायण ने इंदिरा के इस्तीफा देने तक देश भर में रोज प्रदर्शन करने का आह्वाहन किया।
- 1975- राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने आंतरिक आपातकाल लगाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
- 1975-राष्ट्रपति के अध्यादेश पास करने के बाद इंदिरा गाँधी सरकार ने आपातकाल लागू कर दिया।
- 1977 – आपातकाल की बरसी 25 जून को ‘काला दिवस’ के रुप में मनाया गया।
- 1999 – संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा युगोस्लावियाई राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच की गिरफ़्तारी की सूचना देने पर ५० लाख डॉलर के इनाम की घोषणा की गई।
- 2002 – तालिबान शासन के अंत के बाद अफ़ग़ानिस्तान में नये मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण किया।
- 2004 – रूस ने भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय लिया।
- 2005 – अहमदी नेजाद ईरान के नए राष्ट्रपति बने।
- 2009 – माइकल जैक्सन, विख्यात अंग्रेजी गायक व नर्तक का निधन ।