बदायूँ: गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय में जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने उप निदेशक कृषि रामवीर कटारा एवं जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ कृषि सम्बंधित बैठक आयोजित की।
डीएम ने निर्देश दिए कि कृषि के कार्य को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए मशरूम की खेती को बढ़ावा दिया जाए। तरबूज, खरबूजे का जूस निकालने यूनिट प्लांट लगवाया जाए। मत्स्य पालकों को प्रेरित कर तालाब खुदवाए जाएं एवं उसमें मत्स्य पालन किया जाए। कृषि से सम्बन्धित सभी अधिकारियों के प्रयासों से किसान खुशहाल रह सकते हैं बशर्ते किसानों को जागरूक होकर योजनाओं की जानकारी रखना होगी और उनका लाभ उठाना होगा। किसानों को परम्परागत फसलों को छोड़कर वैज्ञानिक तकनीकी से खेती करने पर अधिक मुनाफा होगा। जनपद में फलों, फूलों तथा सब्जियों और मसालों की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रयास जारी रखे जाए।