बघौली : केन्द्र सरकार के विरुद्ध किसानों के आंदोलन के समर्थन को लेकर उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करने का निर्देश दिया था । उसी क्रम में जनपद हरदोई के बघौली कस्बे में समाजवादी पार्टी के सांडी विधान सभा अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य मो अयूब के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई । जिसमे सैकड़ो की तादात में किसान युवा व सपाई कार्यकर्ता शामिल हुए ।
रैली का शुभारंभ पूर्व जिलाध्यक्ष सपा शराफत अली के गांव सिकन्दरपुर से पूर्व सांसद ऊषा वर्मा द्वारा झंडा दिखा कर शुरू की गई । रैली जैसे ही बघौली रेलवे फाटक पर पहुंची वहाँ पहले से ही मौजूद थाना प्रभारी बघौली जितेंद्र मोहन सरोज ने रैली रोककर सभी को हिरासत में ले लिया और रैली को आगे नही जाने दिया । इसके बाद रैली मै मौजूद पूर्व सांसद ऊषा वर्मा व शराफत अली, अयूब अली, सन्तराम यादव, महेंद्र वर्मा, शहजिल इसरार, अफसर अली, सालिम सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाने पर आयीं उप जिलाधिकारी सदर लक्ष्मी एन को राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन भी दिया।