नई दिल्ली में आज विश्व सतत् विकास सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत विकास में विश्वास रखता है लेकिन वह पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने निष्पक्षता, समानता और जलवायु न्याय सुनिश्चित करते हुए सतत् विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत कोपेनहेगन संकल्प को पूरा करने और विषैली गैसों के उत्सर्जन में कमी करने के प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर पर्यावरण और वन मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि भारत पृथ्वी को स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सम्मेलन में विभिन्न देशों से दो हजार प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।