भारत ने चीन में तेज़ी से बढ़ते सॉफ्टवेयर बाजार का फायदा लेने के उद्देश्य से कल अपने दूसरे सूचना प्रौद्योगिकी गलियारे की शुरूआत की। सॉफ्टवेयर और सेवा कंपनियों के राष्ट्रीय संघ ने चीन में एक और डिजिटल प्लाज़ा प्लेटफॉर्म की स्थापना की है। संघ ने कहा कि यह चीन जैसे बड़े बाजार में भारतीय आई.टी. कंपनियों की पहुंच बनाने का एक प्रयास है। संघ के एक अधिकारी ने पेइचिंग में बताया कि भारतीय सेवा प्रदाताओं और चीन के ग्राहकों के बीच लगभग साठ लाख अमरीकी डॉलर के समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।