तमिलनाडु के तुतुकुड़ी जिले में निषेधाज्ञा हटा ली गयी है। जिला कलेक्टर ने बताया कि स्थिति की समीक्षा के बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के बारे में फैसला लिया जाएगा। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई.के. पलानीसामी ने तुतुकुडी में 23 मई को पुलिस की गोलीबारी में मारे गये 13 लोगों के परिजनों को दी जाने वाली मुआवजा राशि बढ़ा दी है। चेन्नई में जारी एक आदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक पीडि़त के परिवार को 20 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को पांच लाख रुपये और मामूली तौर पर घायल व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा।