डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय
‘निदहास त्रिकोणीय टी-20 चैम्पियनशिप’ के सनसनीख़ेज़ फाइनल मैच में आज भारत ने बाँग्लादेश को चार विकेटों से पराजित कर ‘हीरो निदहास ट्रॉफ़ी २०१८’ जीत ली है। भारत के आक्रामक बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक ने मात्र ८ गेंदों पर २९ रन बनाकर विजय की पटकथा लिख दी थी। आख़िरी गेंद पर भारत को जीतने के लिए ५ रनों की ज़रूरत थी, जिसे छक्का लगाकर दिनेश कार्तिक ने पूरी कर दी थी।