निर्वाचन में व्यवधान उत्पन्न करने वाला जायेगा जेल- जिला निर्वाचन अधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रा सक्सेना की अध्यक्षता में नगरीय निकाय निर्वाचन-2017 को सकुशल संपन्न कराये जाने संबन्धी बैठक पुलिस लाइन स्थित सभागार में संपन्न हुई। प्रचार – प्रसार राज्य निर्वाचन आयोग के जारी दिशा निर्देशों के अनुसार ही कराया जाये। इसमें किसी दशा में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
बैठक में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने सभी उपजिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 22 नवम्बर 2017 को संपन्न होने वाले नगरीय निकाय निर्वाचन 2017 को हरहाल में स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं निर्विध रूप  से संपन्न कराया जायेगा। निर्वाचन के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वाला कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो, वह किसी भी दशा में बक्शा नही जायेगा। उसके विरूद्व सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाते हुए उसे जेल भेजा जायेगा। उन्होने सभी थाना ध्यक्षों को निर्देशित किया कि वह अपने अपने क्षेत्र का सघन भ्रमण कर ऐसे आसामाजिक तत्वों का चिन्हीकरण कर लें जिन पर अन्देशा हो कि वह निर्वाचन में गड़बड़ी करा सकते है। इन आसामाजिक तत्वों के विरूद्व निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने यह भी कहा कि गत निर्वाचन दौरान जिन- जिल मतदान केन्द्रों पर गड़बड़ी की आशंका या फिर गड़बड़ी हुई उन पर विशेष नजर रखी जाये। जिला मजिर्स्ट्रे ने कहा कि किसी भी सूरत में चुनाव सुचिता पूर्ण ढंग से कराया जायेगा। यदि किसी ने भी इसमें व्यवधान उत्पन्न करने की जरा भी कोशिश की तो वह सीधे जेल की हवा खायेगा। आचारसंहिता का कढ़ाई अनुपालन कराने के निर्देश देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चेक प्वाइन्ट बनाकर सभी गाड़ियों की सघन चेकिंग की जाये। असलहों को तत्काल जमा कराया जायें।