इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विविन कुमार मिश्र ने सभी क्षे़त्राधिकारियों से कहा कि वह उपजिलाधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करे। उन्होने कहा कि प्रत्येक थाने में बैठक का आयोजन कर निर्वाचन को शातिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराये । उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में मतदाता को शराब, रूपया अथवा धमकाकर प्रभावित करने की शिकायत न मिले। ऐसा होने की दशा में संबन्धित थानध्यक्ष के विरू़द्व सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कच्ची शराब से अप्रिय घटना की शिकायत जिस थानाक्षेत्र की होगी, उस थानाध्यक्ष के विरू़द्ध आपराधिक धारा में मुकदमा पंजीकृत कराय जायेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी डा0 विपिन कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व पश्चिमी, नगर मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव, सभी उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी सहित थानाध्यक्ष आदि मौजूद रहे ।
Related Articles
बदायूँ पुलिस के अलापुर थानान्तर्गत अवैध शराब भट्टी 40 लीटर कच्ची शराब बरामद, 02 व्यक्ति गिरफ्तार
November 24, 2019
0
शराब पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला, बाइक तोड़ी
November 1, 2017
0
शहर में सभी पार्किंग स्थल अवैध, पहले चरण में नौ को नोटिस
September 11, 2020
0