मुंह पर कालिख, गले में जूते की माला!

अवनीश मिश्रा-

क्यों लोग शर्मसार कर देने वाली इस घटना को तमाशबीन बने खड़े हंसते हुए देख रहे, किसी ने तो ये तक बोल दिया की इनको पैदा करने वाले आज पछताएंगे। ऐसा भी क्या कर दिया था इस महिला और इस विकलांग पुरुष ने कि गांव वालों ने उनके मुंह पर कालिख पोत कर गले में जूते की माला डालकर पूरे गांव में घुमाया।

आइए आपको पूरा मामला बताते चलें, मामला कन्नौज के गुरसहायगंज का है जहां एक महिला और एक विकलांग पुरुष के बीच में संबंध थे जिसको किसी गांव के एक शख्स ने देख लिया और फिर कुछ लोगों के साथ मिलकर पूरे समाज पूरी मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना को अंजाम दे डाला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भारी संख्या संख्या में पुलिस बल पहुंच गया।

क्षेत्राधिकारी कन्नौज ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसमें से एक आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश जारी है ।