अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आत्मघाती बम विस्फोट की तीन अलग-अलग घटनाओं में नौ पत्रकारों, ग्यारह बच्चों सहित कम से कम 40 लोग मारे गए और 65 घायल हो गये।
अफगानिस्तान के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार काबुल के शास दराक क्षेत्र में आज सुबह भीड़भाड़ वाले इलाके में दो बम धमाके हुए। आतंकवादी गुट-इस्लामिक स्टेट ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। इस बीच, दक्षिण कंधार प्रांत में आज विदेशी सैनिकों के काफिले पर एक आत्मघाती हमले में ग्यारह बच्चे मारे गए। कंधार के गवर्नर के प्रवक्ता सैयद अजीज अहमद अजीजी ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों में रुमानिया के पांच सैनिक और दो अफगान पुलिसकर्मी शामिल हैं। अफगानिस्तान के शहर हेरात और नई दिल्ली के बीच आज से सीधी उड़ान की शुरूआत की गई। आज हेरात में इसका उद्घाटन अफगानिस्तान के उप-राष्ट्रपति-द्वितीय सरवर दानिश ने किया।