ससुराल से लौटकर घर आए युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान तोड़ा दम   

                   पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल गए युवक के साथ ससुरालीजनों ने अभद्रता की जिससे आहत आकर घर पहुंचे युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया हालत बिगड़ते देख उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां गंभीर हालत देख चिकित्सक ने रेफर कर दिया परिजन लखनऊ ले जाते हुए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उसने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
                   प्राप्त जानकारी के मुताबिक मझिला थाना क्षेत्र के कूची खेड़ा गांव निवासी संजय 30 पुत्र मुन्ना लाल की शादी जनपद शाहजहानपुर थाना तिलहर के गांव पर सेली निवासी राजकुमार की पुत्री रूपा देवी से हुई थी 2 दिन पूर्व रूपा देवी संजय से झगड़ा करके वापस अपने मायके चली गई थी जिसको लेने के लिए संजय कल ससुराल गया हुआ था जहां पर राजकुमार के अपनी पुत्री को भेजने से इनकार किया साथ ही साथ उन लोगों ने संजय के साथ अभद्रता की जिससे आहत आ कर वह वापस गांव आ गया जहां पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया हालत बिगड़ते देख परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया जहां पर हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया परिजन लखनऊ न ले जाते हुए उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उसने दम तोड़ दिया परिजन शव को लेकर गांव चले गए जहां पर सूचना पुलिस को दी पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक की एक पुत्री पायल है वह अपने चार भाइयों में बड़ा था घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।