असम में कटि बिहू मनाया गया

असम में आज कटि बिहू मनाया जा रहा है। इसे कोंगली बिहु भी कहते हैं। इस दिन फसल कटाई की शुरुआत होती है और धान की फिर बुआई की जाती है। इस अवसर पर लोग अपने घरों के बाहर रोशनी करते हैं और अच्‍छी फसल के लिए प्रार्थना करते हैं। लोग अपने घरों के बाहर तुलसी का पौधा भी लगाते हैं और लक्ष्‍मी पूजन करते हैं।
राज्‍यपाल जगदीश मुखी, मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्‍व सरमा और अन्‍य वरिष्‍ठ नेताओं ने असम के लोगों को कटि बिहु की शुभकामनाएं दी हैं।