गुजरात के वडोदरा में आज तडके करीब चार बजे अहमदाबाद मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस के ट्रॉलर से टकराने से छह लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गये। दुर्घटना सूरत से भीलवाडा जा रही एक बस के ट्रॉलर से टकराने से हुई। चार लोगों की घटनास्थल पर और दो की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।