अजुहा से संतोष कुमार की रिपोर्ट :
नगर पंचायत अजुहा में एक अहम हिंदुस्तान संवाददाता अजुहा मो. मेराज की पहल पर सिराथू तहसील के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष एमडी मौर्य की अध्यक्षता में अहम बैठक की गई।
तहसील अध्यक्ष एमडी मौर्य ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पीड़ित पत्रकारों की मदद में पूरी टीम के साथ हक के लिए निरंतर उच्चाधिकारियों से मिलकर समस्या का निराकरण कराने के लिए पहल करता रहूंगा।
इसी कड़ी में यूनिवर्सिटी टाइम हिंदी दैनिक के ब्यूरो चीफ हिंदी दैनिक अनय श्रीवास्तव ने कहा कि हम पूरी टीम के साथ पीड़ित पत्रकारों के दुख दर्द में सदैव शामिल रहेंगे। वही तहसील उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा की पत्रकारों की पीड़ा को देखते हुए हम भी सारे साथी एक साथ मिलकर पीड़ित पत्रकारों के समर्थन में सदैव सहयोग करते रहेंगे।
इस अवसर पर पत्रकार मो, मेराज, अरविंद कुमार केसरवानी, मनोज कुमार, संतोष कुमार, राहुल विश्वकर्मा, रंजीत कुमार सोनकर, दीपक सिंह सहित पत्रकार साथी उपस्थित रहे।