आजीवन, वार्षिक और अर्धवार्षिक सदस्यता फ़ीस निर्धारित करने हेतु समिति का करें गठन – डी०एम०

कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति बैठक की अध्यक्षताकरते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने उप क्रीड़ाधिकारी मुकेश कुमार को निर्देश दिये कि जनपद के नौनिहालों एवं उदीयमान खिलाड़ियों में खेलों के प्रति रूझान व आकर्षण बढ़ाकर खेलों का माहौल बनाये जाने के हेतु स्टेडियम में आने एवं खेलने वाले खिलाड़ियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं आम जनमानस के लिए वार्षिक, अर्ध वार्षिक एवं आजीवन सदस्य बनाने की फीस निर्धारित करने हेतु अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम माया शंकर की अध्यक्षता तथा जिला विद्यालय निरीक्षक, पीडी, प्रभारी नेहरू युवा केन्द्र, एई डीआरडीए व दो खेल संघ समिति के पदाधिकारियों सदस्य के रूप में समिति गठित की जाये।

उन्होने कहा कि उक्त समिति द्वारा खेल फीस आदि निर्धारित करने के सम्बन्ध में लिए गये फसलों की समीक्षा करने के उपरानत अगली बैठक में फीस आदि का निर्धारण किया जायेगा। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी प्रणव पाठक, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।