ड्राइवर को चाय में नशीली चीज पिलाकर 3 चोर गाड़ी उड़ा ले गए।चोरों में एक महिला ने ड्राइवर से दोस्ती की और साथ चाय पी थी। चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। जिससे ड्राइवर बेहोश हो गया। बदमाश इनोवा कार लेकर भाग गए। ड्राइवर को सुरसा थाना इलाके के पचकोहरा में फेंक दिया।100 डायल पुलिस ने ड्राइवर को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के पचकोहरा के आसपास एक युवक को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में जब यूपी 100 की पुलिस ने पड़े देखा तो उसको उठाकर इलाजे के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।यहां जब ड्राइवर को होश आया तो उसने नाम भारत कश्यप 27 पुत्र ज्ञानी कश्यप निवासी राजीव कालोनी थाना सोननगरी जिला पीलीभीत बताया।
ड्राइवर के अनुसार वह टैक्सी ड्राइवर है।उसको पीलीभीत से शाहजहांपुर तक बुकिंग कराकर दो लोग लाये थे उनके साथ एक महिला भी थी।बताया कि शाहजहांपुर में महिला ने उसे शाहाबाद तक ले जाने को कहा।शाहाबाद आने से पहले दो लोग और मिले और कुछ दूरी पर एक ढाबे के पास चाय पी गयी उसके बाद ड्राइवर बेहोश हो गया।बंटी बबली ने उसकी इनोवा भी पार कर दी।युवक का जिला अस्पताल में इलाजे चल रहा है।मामले की पुलिस जांच कर रही है।