अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए लखनऊ पुलिस एक्शन में

लखनऊ

धनतेरस दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए और अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने हेतु आज थाना सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुन गंज बाजार में दिनांक 7 नवंबर को शाम ४ बजे से ५ तक मध्य पैदल गस्त कर बाज़ार का निरीक्षण किया गया। गस्त के समय प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी सचिन कुमार सिंह मय फोर्स के मौजूद थे ।

शहर में हो रही वाहन चोरियों और अपराध पर नकेल कसने के लिए शाम ६ से ९ बजे तक थाना काकोरी के दुबग्गा तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग कराई गई । सघन चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक काकोरी प्रमेंद्र कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर मौजूद थे ।