जामो थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी धर्मेन्द्र वर्मा, अधिशासी अभियंता शारदा सहायक खंड 41 अमेठी व विधायक राकेश प्रताप सिंह ने साफ-सफाई व मवई माइनर का उद्घाटन किया ।
पाँच फावड़ा मार कर तथा नहर का पूजन कर मवई माईनर का किया उद्घाटन करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के माइनरों की साफ-सफाई व रखरखाव किया जायेगा ताकि सभी किसानों को आवश्यकता अनुसार पानी मिल सके और खेतों की सिंचाई आसान हो सके । इस मौके पर मुख्य अतिथि सदर विधायक राकेश प्रताप सिंह व अजीत सिंह प्रधान व शैलेन्द्र सिंह मुकेश पाण्डेय व तमाम किसान भाई मौजूद रहे । किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी ।