क्षमता के अनुसार गन्ना पेराई करने के साथ ही गन्ना किसानों का शतप्रतिशत भुगतान भी करें – डीएम

चीनी मिलों, गन्ना विकास समितियों एवं गन्ना किसानों को पुरस्कृत किये जाने सम्बन्धी कैम्प कार्यालय पर आहूत समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि चीनीं मिलें अपनी क्षमता के अनुसार गन्ना पेराई करने के साथ ही गन्ना किसानों का शतप्रतिशत भुगतान भी करें। इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पेराई सत्र पूरा होने के उपरान्त शतप्रतिशत गन्ना भुगतान एवं किसानों को सुविधा देने वाली चीनीं मिलों एवं अच्छा कार्य करने वाली गन्ना विकास समितियों एवं गन्ना किसानों को पुरस्कृत किया जाता है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लाट्री के माध्यम से चीनी मिल प्रबन्धक हरियावां एवं अध्यक्ष गन्ना समिति रूपापुर के उदयपाल को सदस्य चुना। इस अवसर पर चीनी मिलों के प्रबन्धक आदि मौजूद रहे।