प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में 18 से 40 वर्ष तक की आयु के श्रमिक पंजीयन कराये

श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्याम सुन्दर ने बताया है कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अवसर पर अधिक से अधिक असंगठित क्षेत्र में लगे श्रमिकों का पंजीयन कराये जाने के प्रति जनचेतना जागरूक करने हेतु एक गोष्ठी का आयोजन श्रम विभाग कार्यालय में प्रभारी सहायक श्रमायुक्त की अध्यक्षता में किया गया। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में अधिक से अधिक पंजीयन करवाने में विभाग का सहयोग करे, ताकि योजना का लाभ 18 वर्ष से 40 वर्ष की आयु वर्ग के असंगठित कर्मकारों को पेंशन का लाभ दिया जा सके। योजना के अन्तर्गत असंगठित कर्मकार जनपद में किसी भी जन सेवा केन्द्र पर जाकर अपनी आयु के सापेक्ष अंशदान जमा कराते हुए पंजीयन करा सकते है।  इस अवसर पर अध्यक्ष व्यापार मण्डल सुरेन्द्र सिंह गौर, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मण्डल पवन जैन, प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार टण्डन, जिलाध्यक्ष उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल विमलेश कुमार दीक्षित, नगर अध्यक्ष व्यापार मण्डल अखिलेश गुप्ता, उपाध्यक्ष व्यापार मण्डल प्रकाश चन्द्र गुप्ता, महामंत्री उद्योग व्यापार मण्डल दुर्गेश चन्द्र गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।