महिलाओं के लिए शौचालय अवश्य बनवायें क्योकि इज्जत अनमोल है – पुलकित खरे

छूटे बच्चों का जेई टीकाकरण प्राथमिकता पर किया जाये :- जिलाधिकारी

02 अप्रैल से 16 अप्रैल 2018 तक चलने जेई टीकाकरण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने समस्त खण्ड विकास अधिकरियों, एमओआईसी,सीडीपीओ, पंचायती राज, एएनएम, आशा,आंगनबाड़ी, सेक्रेटरी, अध्यापकों को निर्देश दिये है कि टीकाकरण अभियान को स्वच्छता से सिद्वी पखवाड़ा के रूप में व्यापक स्तर पर मनाया जाये और इस दौरान गांवों में स्वच्छता रैली, नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद , स्लोगन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाये कि और बतायें कि जिनके बच्चें जेई टीकाकरण से छूट गये है वह अपने बच्चों का टीकाकरण प्राथमिकता पर करायें तथा बच्चों को दिमागी बुखार जैसी गम्भीर बीमारी से बचायें ।

उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा है कि ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित कर टीमें गावों में जाये और वहां बच्चों का टीकाकरण करने के साथ लोगों को बतायें कि बच्चों को साफ-सुथरा रखे और अपने घरों एवं आस-पास भी विशेष सफाई रखें। जिलाधिकारी ने कहा कि गांव वालों को बतायें कि बीमारियों से बचने के लिए अपने घरों में शौचालय अवश्य बनवाने के साथ शौचालय का प्रयोग प्राथमिकता पर करें। उन्होने कहा कि सभी टीकारण टीमें गांव व स्कूलों की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, हैण्डवाश, संपर्क मार्ग आदि को भी देखें तथा टीकाकरण आख्या के साथ गांव व स्कूल की स्थिति की भी आख्या फोटो सहित प्रस्तुत करेगें। जिलाधिकारी ने गांव में तैनात सफाई कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिये है कि गांवों व स्कूलों में स्वयं विशेष रूप से सफाई करें। उन्होने कहा है कि गांव व स्कूल में सफाई न करने एवं लापरवाही करने वाले सफाई कर्मचारियों के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी।
 जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से भी अपील की है कि इस मौसम में संक्रामक बीमारी तेजी से फैलती और इसका आक्रमण बच्चों पर अधिक होता है, इस लिए गांव में चैपाल आदि के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करें तथा जेई टीकाकरण से छूटे गांव के बच्चों का टीकाकरण शतप्रतिशत करायें ताकि दिमागी बुखार से किसी बच्चें को नुकसान न हो। उन्होने  प्रधानों से कहा कि भारत सरकार की मंशा के अनुरूप अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों एवं मजरों के लोगों को प्रेरित करें कि वह अपने घर की महिलाओं की इज्जत के लिए शौचालय अवश्य बनवायें क्योकि इज्जत अनमोल होती है।