आज जिले भर में कई स्थानों पर हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया गया । हरदोई के एक कार्यक्रम में भारत समाचार के संवाददाता और मान्यताप्राप्त पत्रकार श्री मनोज तिवारी को बेस्ट रिपोर्टिंग व ब्रेकिंग न्यूज ब्रॉडकास्टिंग के लिए पत्रकार एसोसिएशन ने सम्मानित किया ।
एसोसिएशन के संयोजक आदरणीय श्री सुधांशु मिश्र ने माल्यार्पण कर और स्मृति चिन्ह देकर श्री तिवारी को सम्मानित किया । इस अवसर पर मनोज तिवारी ने कहा कि पत्रकारों द्वारा मेरे जैसे एक अदने पत्रकार को दिया गया बहुत ही खास व ऊर्जादायी है । यह सम्मान हमारे लिए गर्व की बात है । मालूम हो कि श्री तिवारी गांव अंचल से निकलकर जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं । इन्होंने अपने जीवन का अमूल्य डेढ़ दशक ग्रामीण पत्रकारिता में गुजारा है । मनोज तिवारी ने सभी को साधुवाद देते हुए कहा कि आप के सहयोग और आशीर्वाद से ही हमें सफलताएं मिल रही हैं । आशा करता हूं कि आप सब का स्नेह इसी तरह मिलता रहेगा और मैं भी आपके भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करता रहूंगा ।