पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने 22 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी तीन नौकाओं को भी अपने कब्जे में ले लिया है। म ये मछुआरे अरब सागर में जखाऊ तट के पास अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास मछलियां पकड़ रहे थे। राष्ट्रीय मछुआरा कामगार मंच के महासचिव मनीष लोधारी ने बताया कि गुजरात के सोमनाथ जिले में वेरावल बंदरगाह से तीन नौकाएं मछली पकड़ने के लिए गई थी।