शिव यादव बिलग्राम-
बिलग्राम- सदरपुर स्थित श्री रामलाल सिंह महाविद्यालय परिसर में स्वप्न सेवा संस्थान , माधौगंज के तत्वावधान में दो दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर ‘ मिशन रक्षक ‘ आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ बिलग्राम कोतवाल अमरजीत सिंह , विद्यालय प्रबंधक रजनीकांत सिंह , मैनेजिंग डायरेक्टर रीना सिंह व संस्थान प्रबंधक सौरभ गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
शिविर में प्रशिक्षक पवन कुमार ने छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीके बताकर प्रेरित किया। इस दौरान संस्थान के सदस्यगण प्रिंस बाथम , सोनम कश्यप , शिल्पी कुशवाहा , रूबी व विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।