मामूली कहासुनी से आहत 30 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कौशाम्बी : जनपद कौशाम्बी के सैनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत अजुहा वार्ड नं 8 हाइवे स्थित गांधी नगर में पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी से नाराज होकर 30 वर्षीय विवाहिता प्रतिमा देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अपने पीछे दो मासूम 8 वर्षीय बेटी प्रांजलि व 4 वर्षीय बेटा आदि को बेसहारा छोड़ गई।

मृतका के भाई मनीष ने बताया कि प्रतिमा देवी पुत्री रमेश चन्द्र निवासी कुंभीपुर कोतवाली खागा जिला फतेहपुर का विवाह दस साल पूर्व सोमदत्त पुत्र सुखलाल प्रजापति वार्ड नंबर 8 नगर पंचायत अजुहा कोतवाली सैनी के साथ हुआ था । पति पत्नी अपना जीवन खुशी से जीते थे । पति ने बताया कि घरेलू मामले में घटना के दिन लगभग दोपहर 2 बजे उनकी अपनी पत्नी प्रतिमा से कुछ कहासुनी हो गई थी, जिससे वह नाराज हो गई थी। 05/07/2020 को शाम 5 बजे वह नीचे नहाने के लिए आए थे, इसी बीच प्रतिमा ने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद करके फांसी लगा लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँच मृतका के शव को फंदे से उतार कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । आत्महत्या की घटना से आहत परिजनों एवं मृतका के मासूम बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट