नाली के विवाद को लेकर दरवेशपुर गाँव मे दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल

कौशाम्बी :- दरवेशपुर गाँव में 16/06/20 को देर हुई बारिश के कारण घरों में पानी भर गया । राम निरंजन नाली साफ करने लगा तो गाँव के ही हीरा लाल व उनके लड़कों ने राम निरंजन से वाद विवाद करना चालू कर दिया । कुछ समय बाद वाद विवाद इतना बढ़ गया कि आपस मे एक दूसरे पर लाठी डंडो से वार करना शुरू कर दिए । जिसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए । घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया और भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है ।

जिला क्राइम रिपोर्टर IV 24 NEWS  कौशाम्बी से अनीस अहमद की रिपोर्ट 7470911400