मिजिल्स रूबेला टीकारण अभियान का शुभारम्भ 26 नवम्बर से किया जायेगा – मुख्य विकास अधिकारी

मिजिल्स रूबेला टीकाकरण से चेचक, पोलियो, टिटेनस जैसी तमाम बीमारियों से मिलेगी निजात

                   विगत 19 नवम्बर 2018 देर सायं-विकास भवन के स्वर्ण जयन्ती सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार की अध्यक्षता में मिजिल्स रूबेला टीकाकरण कार्यक्रम/जिला टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई। मिजिल्स रूबेला टीकाकरण कार्यक्रम के क्रियान्वयन से सम्बन्धित विस्तार से चर्चा की गई। मिजिल्स रूबेला कार्यक्रम जनपद में 26 नवम्बर 2018 से चलाया जायेगा। इस टीकाकरण से चेचक, पोलियो, टिटेनस जैसी तमाम बीमारियों से निजात मिलेगी।
               यह टीकाकरण 09 माह से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों को घातक बीमारियों से बचने के लिए लगाया जायेगा। उन्होने कहा कि बच्चे आने वाले कल का भविष्य है इनके स्वास्थ्य के प्रति हमे सदैव जागरूक रहना होगा। जनपद के समस्त एमओआईसी अपना अपना माइक्रोप्लान उपलब्ध करा दे ताकि इस कार्यक्रम को शत प्रतिशत पूरा किया जा सके। उन्होने बताया कि यह वैक्सीन प्रथम दो सप्ताह में सभी सरकारी व प्राईवेट विद्यालयों, मदरसों, आगंनबाड़ी केन्द्रों पर निःशुल्क लगायी जायेगी जिसमें कक्षा 10 तक के सभी विद्यार्थियों को इस वैक्सीन का टीका लगाया जायेगा।उन्होने बताया कि अगले दो सप्ताह में आउटरीच एरिया जैसे ईंट भट्ठे, मलिन बस्ती, झुग्गी झोपड़ी, दुर्गम क्षेत्र, घुमंतू आबादी, नट डेरे वाले क्षेत्रों में तथा पांचवे सप्ताह में जो बच्चे छूट जायेगें उनकों टीकाकरण अभियान के टीकाकरण से आच्छादित किया जायेगा। इस टीकाकरण अभियान को शत प्रतिशत पूरा करने के लिए समस्त सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलो, मदरसो एवं डोर टू डोर पूरा किया जायेगा। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी एस0के0 रावत सहित समस्त एमओआईसी, सम्बन्धित डाॅक्टर्स आदि उपस्थित रहे।