मंझनपुर, कौशांबी : सुखराम प्रजापति इंटर कॉलेज में प्रजापति एकता ग्रुप की बैठक संपन्न हुई। प्रजापति एकता ग्रुप का गठन कर समाज के कल्याण एवं समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए समस्त सम्मानित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।
अगले महीने समाज की जिला स्तरीय बैठक को लेकर विस्तृत रूपरेखा भी तैयार की गई। प्रजापति एकता ग्रुप का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष जयसिंह प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी भूपेंद्र प्रजापति, जिला मंत्री डॉ हेमंत प्रजापति, उप संरक्षक एडवोकेट रवीकांत जी, कोषाध्यक्ष करन प्रजापति जी एवं हेमंत प्रजापति सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंझनपुर से विजय करन की रिपोर्ट