कछौना, हरदोई : वर्तमान समय में वेक्टर जनित रोग मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड आदि कस्बे में तेजी से फैल रहा है । डेंगू से 9 मौतें हो चुकी हैं । कस्बे में कई सदस्य बुखार से पीड़ित है ।
सामाजिक संगठन स्वास्थ्य विभाग नगर पंचायत के अथक प्रयास के बावुजूद भी आम जनमानस में डेंगू से बचाव हेतु जागरूकता का अभाव है । आज भी लोग अपने घरों के कूलर, फ्रिज की विधवत सफाई नहीं कर रहे हैं जिससे लार्वा तेजी से फैल रहा है । प्रतिदिन बुखार से किसी न किसी की आकस्मिक मृत्यु की सूचना प्रकाश में आ रही है । सैकड़ों की संख्या में मरीज निजी हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं । स्वास्थ्य विभाग व नगर पंचायत व सामाजिक संगठन की संयुक्त टीम का वार्डवार रोस्टर जारी किया गया है जिसमें टीम द्वारा घर-घर जाकर एंटी लार्वा व डीडीटी का छिड़काव व फागिंग का कार्य किया जा रहा है । स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जा रहा है ।
बुधवार को को टीम अंबेडकर नगर में घर-घर भ्रमण किया । काफी संख्या में मरीजों के मिलने पर स्वास्थ्य महानिदेशक के यहां से डॉक्टर शालिनी सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ धीरेंद्र सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी महेंद्र कुमार यादव ने कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों का भी भ्रमण किया । डेंगू फैलने के स्रोतों के बारे में संबंधित अधिकारियों को सामाजिक संगठनों द्वारा कस्बों के रेलवे गंज पूर्वी व पश्चिमी में घर-घर जाकर आम जनमानस को डेंगू बचाव को जागरूक किया । कई घरों में फ्रिज की पीछे की ट्राली में लारवा निकला ।
ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले के पानी की टंकी के पास जानवर बांधे जाते हैं और गोबर का ढेर डाला जा रहा है । जलभराव के कारण काफी गंदगी हो रही है । वहीं वार्ड संख्या 8 के तालाब पर अधिकांश लोगों ने कब्जा कर लिया है । पूरे वार्ड का पानी इसी तालाब में आता है । परंतु जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है । लोग शौच का मल खुले तौर पर इस तालाब में बहाते हैं। जबकि खुला मल बहाना कानूनी अपराध है । तुलाराम तिवारी के घर के पास नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। नियमित सफाई न होने के कारण गंदगी का अंबार है।जिससे संक्रामक रोग फैलने की प्रबल संभावना है। वहीं मोहल्ले में पानी की पाइप कई जगह लीकेज होने से पानी बहता रहा है रहता है। आम जनमानस में जागरूकता का अभाव व शिकायत पर प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण अंकुश नहीं लग पा रहा है। स्वास्थ विभाग की टीम देश दीपक मिश्रा, सुरेंद्र कुमार, धीरेंद्र कुमार कर्ण सिंह शिवेंद्र और प्रभारी अधीक्षक किसलय बाजपेई के नेतृत्व में सक्रिय रही । वही स्वयंसेवी संगठन विनय दीक्षित के नेतृत्व में धीरज गुप्ता, रामबाबू शुक्ला, कुलदीप कुमार, रोहित कुमार, नवनीत कुमार, अनूप सिंह प्रयासरत रहे।