बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन/सदस्य श्री अजय यादव एडवोकेट जी आज लखनऊ के कपूरथला स्थित जेके चौधरी एडवोकेट के कार्यालय पहुँचे। जहाँ पर अधिवक्ताओं ने फूल-माला व पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया ।
इस अवसर पर श्री यादव ने गोष्ठी का आयोजन कर covid 19 की दूसरी लहर में अधिवक्ताओं को आई परेशानियों व जूनियर अधिवक्ताओं को हो रही आर्थिक तंगी आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की ।
कार्यक्रम का संचालन इंडियन वॉइस 24 न्यूज & इंफोटेनमेंट के विधिक सलाहकार एडवोकेट जेके चौधरी ने किया तथा अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार के अधिवक्ता आर०एन० पाठक एडवोकेट द्वारा की गयी । गोष्ठी में प्रदीप कश्यप एडवोकेट, चित्रसैन पाठक एडवोकेट, राजकुमार सिंह राठौर एडवोकेट, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, सी पी तिवारी ऐडवोकेट, सुश्री रेनू एडवोकेट, सुश्री वैष्णवी श्रीवास्तव एडवोकेट, अमित वर्मा एडवोकेट आदिक ने अपने विचार व्यक्त किये । अंत में श्री अजय यादव जी द्वारा सभी अधिवक्तागणों का आभार व्यक्त करते हुए गोष्ठी संपन्न की गयी ।