अधिवक्ता एवं लेखपालों में हुई ज़ोरदार भिड़ंत

कौशांबी। जनपद के चायल तहसील में अधिवक्ताओं एवं लेखपाल में जमकर बवाल हुआ। तहसील सभागार में दोनों पक्षों के बीच काफी नोकझोंक हुई। एक दूसरे को गाली गलौज देते हुए अपशब्द का प्रयोग करते हुए एक दूसरे को मारपीट करने लगे।

सोचने वाली बात यह है कि सरकारी दफ्तर से आम जनता डरती रहती है। वही सरकारी दफ्तर में लेखपाल एवं अधिवक्ताओं ने जमकर बवाल मचा रखा है। देखिए किस तरह से रूपये दिखाकर वीडियो बना रहे हैं। इसका असर आम जनता तक बहुत बुरा पड़ सकता है । अपनी गरिमा को भूल गए हैं। या फिर सरकार की बदनामी करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे अधिवक्ताओं एवं लेखपालों को कड़ी सबक सिखाने की आवश्यकता है। ताकि ऐसा कार्य सरकारी दफ्तर में ना दोहराया जाए।

कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट