● किसानों पर दर्ज मुकदमों को सरकार को तत्काल वापस लेना होगा ।
● विभिन्न संघटन के लोग सरकार की हिला देंगे नींव ।
कौशांबी। बीते दिनों हाथरस जनपद आजमगढ़ जनपद बुलंदशहर जनपद और भदोही जनपद में बालिकाओं से रेप के मामले को लेकर तमाम संगठन के पदाधिकारी आक्रोशित हैं और केंद्र प्रदेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ धरना प्रदर्शन का अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
बहुजन क्रांति मोर्चा के नेतृत्व में बहुजन मुक्ति पार्टी, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन मुक्ति पार्टी महिला भारतीय युवा मोर्चा राष्ट्रीय किसान मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बेरोजगार मोर्चा, भारतीय समाज मुक्ति मिशन, इंडियन लॉयर एसोसिएशन सहित विभिन्न संगठनों ने जनपद मुख्यालय मंझनपुर में धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
वक्ताओं ने कहा कि किसानों के खिलाफ सरकार ने 3 अध्यादेश को लागू कर दिया है सरकार यदि किसान विरोधी अध्यादेश को वापस नहीं लेती तो संगठन के लोगो द्वारा सरकार की ईट से ईट बजा दी जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि संत कबीर नगर बाराबंकी प्रतापगढ़ इटावा सहित तमाम जिलों में आंदोलन कर रहे किसानों के ऊपर प्रदेश सरकार द्वारा फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। किसानों के ऊपर दर्ज मुकदमों को सरकार को तत्काल वापस लेना होगा। विभिन्न संगठन के लोग सरकार की नीव हिला देंगे।
वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने मांग पर विचार नहीं किया तो संगठन के लोगों को भारत बंद करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से संतोष कुमार यादव, सुरेंद्र मौर्य, रामचंद्र, रेखा गौतम,नरेंद्र कुमार, श्रीनाथ मोर्या, सुनील कुमार, पुष्पराज सिंह यादव, धर्मेंद्र भारती, रवि कुमार भारती, लालचंद प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।