सपा नेता की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

कौशांबी। जनपद मुख्यालय मंझनपुर के समदा रोड पर शनिवार की दोपहर सपा नेता की अनियंत्रित लग्जरी कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा। बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद सपा नेता का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है।

ओसा चौराहे के बाबा ढाबा के कर्मचारी बाइक नंबर यूपी 55 के 1231 से मंझनपुर आए थे और वापस समदा की ओर लौट रहे थे जैसे ही बाइक सवार पंजाब नेशनल बैंक के आगे पहुंचे कि सपा नेता की लग्जरी कार नंबर यूपी 73 H 0512 पीछे से तेज गति से बाइक को ओवरटेक कर अचानक दाहिने साइड में मोड़ दिया कार चालक के अचानक वाहन को घुमा देने से बाइक सवार हड़बड़ा गया और बचाते बचाते कार से टकरा गया। दुर्घटना के बाद सपा नेता का चालक वाहन लेकर फरार हो गया।