स्वास्थ्य विभाग हरदोई में अधिकारियों की मनमानी से त्रस्त संविदाकर्मी

कमल कान्त (सुभानखेड़ा, हरदोई)-


स्वास्थ्य विभाग हरदोई में अधिकारियों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है । संविदाकर्मियों का फार्म 16 कभी कर्मचारियों को दिया ही नहीं जाता और न ही 26 AS सही अपडेट कराया जाता है । वह सीधे ही बिचौलियों का काम कर रहे लोगों को दे दिया जाता है । जिससे कर्मचारियों को उनके चक्कर लगाने पड़ते हैं और परेशान होकर के उन्हें दक्षिणा चढ़ाकर किसी तरीके से अपना आईटीआर सम्मिलित कराया जाता है । साथ ही चिकित्सा अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा संविदा कर्मचारियों के साथ अत्यंत खेद जनक तरीके का व्यवहार किया जाता  है । साथ ही उनमें से कई लोगों को अपने साथ मिला लिया जाता है, जिससे एकता न रह पाए और किसी भी प्रकार का कोई प्रबल विरोध ना हो सके ।