स्वास्थ्य कार्यकत्री के पति ने किया आत्महत्या का प्रयास

थाना क्षेत्र सांडी के ग्राम सनईचामऊ निवासी सज्जन सिंह 50 पुत्र मुन्नू सिंह ने गुरुवार की सुबह जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया । गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज चालू किया । इसी दौरान सज्जन सिंह बगैर कुछ बताए इमरजेंसी वार्ड से भाग निकले ।
बताया जा रहा है कि सज्जन सिंह की पत्नी शालिनी एक स्वास्थ्य कार्यकत्री है । घर पर पाली गई गाय को सज्जन सिंह ने चोरी-छुपे बेच दिया था । इस बात को लेकर दंपति के बीच विवाद हो गया । उसी विवाद के चलते सज्जन सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया । मामले की सूचना अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को भेज दी है ।