उत्कृष्ट अध्यापन के लिए प्राथमिक विद्यालय गाजू की शिक्षिका जैतून जिया का राज्य स्तर पर हुआ चयन

कछौना (हरदोई): बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य स्तर पर विकासखंड कछौना के उच्च प्राथमिक विद्यालय गाजू की शिक्षिका जैतून जिया का चयन किया गया। यह चयन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किए गए साक्षात्कार के आधार पर किया गया।

जैतून जिया का शिक्षण कार्य में सराहनीय योगदान रहा है। वह नौनिहालों को अभिनय के माध्यम से जोड़कर उनके अंदर शिक्षा की अलख जगाती हैं। चंद दिनों पहले जो बच्चे स्कूल आने में रुचि नहीं रखते थे, अब वह बच्चे स्कूल आने के लिए उत्साहित रहते हैं। वह बच्चों को सामाजिक गतिविधियों, स्वच्छता, मतदाता जागरूकता, खेलकूद, पोषण आदि से जोड़कर उनका सर्वांगीण विकास करने को हमेशा तत्पर रहती हैं। जैतून जिया की मेहनत से विद्यालय का परिवेश ही बदल गया है। इनकी शिक्षण कार्यों में विशेष रुचि, गतिविधियों में भाग लेने के कारण इनका राज्य स्तर पर उत्कृष्ट अध्यापक के रूप में चयन किया गया है। जिसके लिए शिक्षक अध्यापकों/अध्यापिकाओं, अभिभावकों व अधिकारियों ने हौसला अफजाई की। शिक्षिका जैतून जिया चयन से काफी उत्साहित हैं और उनके अंदर भविष्य में और भी अच्छा कार्य करने के लिए ऊर्जा का संचार हुआ है।