हरदोई में अमोनिया गैस के पाइप पर बंदर कूदा, रिसाव से मची अफरा-तफरी

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला में अमोनिया गैस के रिसाव होने से हड़कंप मच गया। रिसाव होने से जहरीली गैस चारों ओर फैल गई। गैस के रिसाव से लोगों की आँखों में जलन व घुटन से लोग परेशान होने लगे। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां सभी का उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस और प्रशासन के पास कोई ऐसे उपकरण उपलब्ध नहीं है जिससे अमोनिया गैस का रिसाव रोका जा सके।