सरकार ने कहा है कि 3 हजार 2 सौ से ज्यादा गैर-सरकारी संगठनों और संस्थानों ने पिछले वित्त वर्ष और उससे भी पहले मिले विदेशी दान और व्यय का वार्षिक ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया है। गृहमंत्रालय ने इन गैर सरकारी संगठनों और संस्थानों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्व विद्यालय -इग्नू, दिल्ली तथा मद्रास के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और बेंगलुरू के इंफोसिस फाउंडेशन जैसे बड़े शिक्षा संस्थान शामिल हैं।