आज जम्मू-कश्मीर में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की बसों के काफिले पर आतंकवादी आत्मघाती हमले में 43 जवान शहीद हो गए । पचास सेे अधिक के घायल होने की सूचना है । यह हमला जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में दिन में तीन बजेे के बाद उस समय हुुुआ जब 2500 जवानों का काफिला जम्मू से श्रीनगर जा रहा था ।
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार यह हमला हाल के वर्षों में सीआर पी एफ पर हुआ सबसे घातक और खतरनाक है। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने विस्फोटकोंसे भरी अपनी कार को सी आर पी एफ की बस से भिड़ा दिया जिससे जबरदस्त विस्फोट हुआ। धमाके के बाद आतंकवादियों ने काफिले पर अंधाधुंध गोलीबारी की। गंभीर रूप से घायल सुरक्षाकर्मियों को श्रीनगर में सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।