पद यात्रा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना

*कछौना (हरदोई) :* बालामऊ विधानसभा की भाजपा पदयात्रा को क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने झंडा दिखाकर रवाना किया। विधायक रामपाल वर्मा ने बताया, इस पद यात्रा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। जिससे वंचित व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। पदयात्रा में भाजपा पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस पदयात्रा में मुख्य रूप से विधानसभा संयोजक रोहित वैश्य, कार्यक्रम संयोजक डॉ० नरेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष ब्रम्ह कुमार सिंह, सुरेश पाल, मंडल महामंत्री नवीन पटेल, अनूप दीक्षित, डॉ० सुशील गुप्ता पूर्व जिला महामंत्री, डॉ० आशीष गुप्ता, लालता सिंह, सुधाकर सिंह, ग्राम प्रधान पति शैलेंद्र कुमार, कौशल दीक्षित, देवी शंकर शुक्ला, विधायक मीडिया प्रभारी अनुज गुप्ता, सेक्टर संयोजक लालता सिंह, पुनीत गुप्ता, नगर प्रमुख प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, प्रेम यादव, भजपा नेता शिवम मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

*रिपोर्टर :पी०डी० गुप्ता*