हरियावां- हरदोई जिले में गन्ना किसानों के पुलिसिया उत्पीड़न को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक ने आर पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। किसानों के शोषण को लेकर किसान नेता राहुल मिश्रा ने पूरे जिले में बडे़ आंदोलन का ऐलान किया है।
आंदोलन के तहत जिले के थानों का घेराव चल रहा है। इसी कड़ी में कल किसान यूनियन के नेतृत्व में पिहानी कोतवाली का घेराव कर जबरदस्त प्रदर्शन होगा। इस संदर्भ में किसान नेता राहुल मिश्रा ने बताया कि जिले में पुलिस के संरक्षण में किसानों के हो रहे शोषण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस प्रकरण को लेकर यूनियन किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगी। उन्होंने बताया कि कल पिहानी कोतवाली का घेराव कर किसानों की समस्याओं को लेकर उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।