कौशाम्बी। वैश्विक कोरोना महामारी संक्रमण से निजात पाने के लिए सरकार के निर्देशों का अनुपालन कर मुस्लिम बंधुओं ने नमाज अदा करने के लिए ईदगाह/मस्जिदों में न जाकर अपने-अपने घरों में नमाज अदा कर शांति व सौहार्द के साथ ईद अल अजहा (बकरीद) त्यौहार मनाया। सामाजिक कार्यकर्ता अम्बर नेता ने जनपद के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए धारा 144 के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए देश के नागरिकों की सलामती के लिए हम सभी लोगों ने अल्लाह से दुआ मांगी। घर में रहकर फोन के माध्यम से सभी को त्यौहार मनाने के लिए मुबारकवाद भी दिया।
जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट