कलियुग में हरि नाम स्मरण से मिलती है मुक्ति

कछौना (हरदोई) : कस्बा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता आध्यात्मिक विचारधारा से ओतप्रोत रिंकू अपनी युवा टीम के साथ लोगों के घर-घर जाकर आध्यात्मिक रूप से उन्हें जागरूक कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कलयुग में मुक्ति पाने का मार्ग बहुत ही सरल और सुगम है। जिसके द्वारा मनुष्य जन्म जन्म के बंधनों से मुक्ति पाकर मोक्ष की प्राप्ति करता है। वही इस युग में हरि नाम स्मरण मात्र से ही मुक्ति मिल जाती है। कलयुग में मोक्ष प्राप्ति का मार्ग बहुत सुगम है। मनुष्य अपना कर्म करते हुए भी बड़ी सरलता से मोक्ष की प्राप्ति कर सकता है। लेकिन वह झूठी शानों शौकत के चक्कर में फंसकर वह अपना कीमती समय यूं ही बर्बाद कर रहा है। वह प्रतिदिन पतन के मार्ग की ओर अग्रसर हो रहा है। पूर्व में जहां ऋषि मुनि हजारों वर्षों तक तपस्या करते थे, वहीं इस कलयुग में ईश्वर के नाम मात्र का चिंतन करने से वह मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। धन कमाने के लालच में मनुष्य पूरी तरह से अंधा हो गया है। वह अपने उद्देश्य से भटकता जा रहा है। जिसका ही परिणाम है कि उसे कष्टों का सामना करना पड़ रहा है। ईश्वर के नाम का स्मरण कहीं भी और किसी भी स्थान पर किया जा सकता है।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता