गूँज कलम साहित्यिक परिवार ने रचनाकारों को नारी महाशक्ति सम्मान से किया सम्मानित

कटिहार:- गूँज कलम साहित्यिक परिवार द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत एक काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें विभिन्न राज्यों के कवि कवयित्रियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का विपुल सर्जन किया।

गूँज कलम की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.स्नेहलता द्विवेदी आर्या ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश पुरोहित को जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को रचनाकारों को नारी महाशक्ति विषय दिया गया था।इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रान्तों के रचनाकारों ने भाग लिया।

श्रेष्ठ लेखन करने वाले सभी रचनाकारों को नारी महाशक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष स्नेहलता आर्या द्विवेदी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित, प्रबंधक विपिन प्रधान, परामर्शदात्री अर्चना वर्मा, संरक्षिका रुचिका राय, सह अध्यक्ष सस्मिता मुर्मू, महासचिव कैलाशचंद्र साहू के करकमलों से ऑनलाइन प्रदान किये गये।