टड़ियावां- मंगलवार की रात सन्दिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।
हुई घटना में प्रेमसुन्दरी 55 पत्नी दाताराम पुत्र रमेश्वर निवासी जपरा जिसके चार बेटे परमानन्द,दीपू विवाहित ओमू व हरिओम अविवाहित हैं। दो बेटी नन्ही व ममता का विवाह हो चुका है।मंगलवार की रात घर के अंदर कच्ची कोठरी में प्लास्टिक रस्सी से फाँसी लगा ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर उपनिरीक्षक दिलीप त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।वहैं प्रभारी निरीक्षक राकेश चन्द्र आनन्द का कहना है कि बड़े बेटे परमानन्द की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।परिजनों के अनुसार मृतका वीमार रहती थी।जिसका मानसिक संतुलन सही नही था।जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित होगी।मिली जानकारी के अनुसार लगभग पांच साल पूर्व मृतका ने परिवार छोड़कर मुरादपुर निवासी अवधेश पांडे के साथ कोर्ट मैरिज कर जीवन निर्वाह कर रही थी।दो माह पूर्व जपरा निवासी नवलकिशोर के साथ वह अपने पूर्व पति के घर पहुंची थी।मृतका के नाम पाँच बीघे खेत भी था।