मुक्ति केन्द्र पर भर्ती होेने वाली मरीजों को भर्ती फीस की रसीद अनिवार्य रूप से दी जाये – डीएम

अभिलेखों का रख-रखाव ठीक प्रकार रखा जाये:- पुलकित खरे

प्राईवेट संस्था एक कोशिश कल्याण समिति द्वारा संचालित एक कोशिश नशा मुक्ति एवं पुर्नवास केन्द्र का जिलाधिकारी पुलकित खरे ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां की साफ-सफाई ठीक न पाये जाने पर संचालक अभिषेक सिंह आजाद को निर्देश दिये कि केन्द्र में सफाई व्यवस्था अच्छी रखी जाये तथा अभिलेखों का रख-रखाव ठीक से रखे जाने की भी सलाह दी।
जिलाधिकारी को अभिलेखों के निरीक्षण में संस्था पंजीकृत एवं नवीनीकृत पायी गयी। उन्होने नशा मुक्ति केन्द्र पर अपने पुत्र से मिलने आये अभिभावकों से वार्ता की तथा पूछने पर परिवारी जनो ने बताया कि उनका पुत्र नशा करने का आदी था इसलिए इस यहां भर्ती कराया है। जिलाधिकारी ने नशा मुक्ति केन्द्र पर भर्ती मरीजों से भी मुलाकात कि तथा उनसे वहां रहने, नाश्ता एवं खाने की गुणवत्ता की जानकारी ली।
श्री खरे ने केन्द्र संचालक को निर्देश दिये कि नशा मुक्ति केन्द्र पर भर्ती होेने वाली मरीजों को भर्ती फीस की रसीद अनिवार्य रूप से दी जाये। इस संबंध में संचालक ने बताया कि केन्द्र पर भर्ती होने वाले मरीज के परिवार से एक माह की फीस आठ हजार रूपये ली जाती है जिसमें मरीज के रहने, नाश्ता, खाना एवं डाक्टरों की जांच फीस आदि होती है तथा संस्था को किसी प्रकार की सरकारी कोई अनुदान नही मिलता है, केन्द्र पर 11 मरीज भर्ती पाये गये।