हरदोई में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, धार्मिक स्थान पर लगी देवी-देवताओं की मूर्तियां की गई खण्डित

मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई का दिया भरोसा एहतियातन पुलिस की एक टुकड़ी की गई तैनात, माधौगंज पुलिस लापरवाही आई  सामने, 20 दिन पहले भी हो चुकी ऐसी ही घटना पर नहीं हुई थी प्रभावी कार्यवाई

हरदोई के माधौगंज में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करते हुए अराजकतत्वों ने धार्मिक मूर्तियों को खंडित कर दिया।मूर्तियां खंडित होने की जानकारी लगते ही लोगों में आक्रोश बढ़ गया तो सीओ ने किसी तरह कार्यवाई का भरोसा दिलाकर मामले को शांत कराया।माधौगंज पुलिस की लापरवाही के चलते 20 दिन में यह दूसरी वारदात हुई है।आक्रोश को देखते हुए धार्मिक स्थल के पास पुलिस तैनात कर दी गयी है।
कस्बा माधौगंज के इस में मंदिर में जब देवी देवताओं की मूर्ति की आँख निकाल कर मूर्ति क्षतिग्रस्त करने की जानकारी नगर के हिन्दू संगठनों को हुई तो लोग मंदिर परिसर में एकत्र होने लगे इसके बाद लोगो की भीड़ ने थाने पहुँचकर इस्पेक्टर से मिलकर जानकारी दी।ऐसे में इंस्पेक्टर को जाना चाहिए था लेकिन खुद इंस्पेक्टर न जाकर एसआई प्रेम प्रकाश ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की जिसके बाद सीओ सण्डीला भी मौके पर पहुंचे।कस्बे के मोहल्ला पश्चमी पटेल नगर में स्थित बूढ़े बाबा मंदिर में सोमवार की रात्रि में असमाजिक तत्वों ने हनुमान जी नन्दी व् नाग नागिन की मूर्ति की आँखे निकाल कर उन्हें क्षतिग्रस्ति कर दिया।सुबह जब मोहल्ले वासी पूजा करने मंदिर गये तो उन्होंने देखा की मूर्तियों की आँख नही है।
धीरे धीरे यह खबर पूरे नगर में फैल गयी लोग मंदिर में एकत्र होने लगे जिसमे विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल,राष्ट्रीय सयम सेवक संघ,व अन्य सामाजिक दल एकत्र हो कर नारेबाजी करने लगे एवम थाने पहुँचकर इंस्पेक्टर को प्राथना पत्र देकर पूरा किस्सा बताया। इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सोनकर ने एसआईं प्रेम सिंह को जांच करने के लिए भेजा। लगभग 20 दिन पूर्व कस्बे के ही मोहल्ला गोखले नगर में फूलमती मंदिर में भी देवी जी आँख निकाल कर मूर्ति को नुकसान पहुचाया गया था जिसमे भी कोई कार्यवाई महि हुई जिससे लोग आक्रोशित थे तो जानकारी पाकर सीओ सण्डीला शैलेन्द्र सिंह व थाना प्रभारी माधौगंज भी पहुंच गए।एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है और जो लोग इस घटना में सम्मलित है उनको बख्सा नही जाएगा।इस दौरान इंद्रपाल वर्मा,विश्व हिंदू परिषद,अतुल शुक्ला,राजेश मिश्रा, राजेश पटेल,विनीत सिंह बजरंग दल सयोजक,रवि वर्मा जिला पंचायत सदस्य, अनूप गुप्ता,बुद्ध प्रकाश गुप्ता,बउआ गुप्ता आदि लोग मजूद रहे।