सिराथू, कौशाम्बी। कौशाम्बी जिले की ग्राम सभा जलालपुर टेगाई में राष्ट्रीय यादव संघ द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंगद यादव एवं प्रिंसू यादव ने योगदान दिया। मिलन समारोह की अध्यक्षता कड़ा ब्लाक प्रमुख अनुज यादव ने की। अनुज यादव ने समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया और उन्होंने बेरोजगारी, शिक्षा, महंगाई जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधा यादव के साथ महिला प्रकोष्ठ प्रयागराज जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजा यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, प्रदेश सचिव अशोक यादव, मंडल अध्यक्ष अवनीश यादव एवं जिला अध्यक्ष कौशांबी कामता प्रसाद यादव कार्यक्रम में शामिल रहे। सभी मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में बहुत ही उत्साह देखने को मिला और जिसमें मुख्य कार्यकर्ता हितेश यादव, मनोज यादव, अमर सिंह यादव, सत्यम यादव, जे के यादव, सोनू यादव, राजेश यादव, विजय सिंह यादव प्रहलाद यादव, जगदीश यादव, सुघर सिंह, बीपी यदुवंशी, मान सिंह यादव, जादूगर मन्नू यादव, राजेश यादव, योगेश यादव चायल सहित समस्त सम्मानित कार्यकता मौजूद रहे।
सिराथू से मनोज यादव की रिपोर्ट