हरदोई- हरदोई रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पर कोतवाली देहात क्षेत्र में चांदमारी के पास अप लाइन पर बाइक डालकर लखनऊ मेल एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश की गई।लेकिन रेलवे पुलिस की सतर्कता के चलते यह साजिश नाकाम हो गई। हालांकि पुलिस ने उस बाइक को कब्जे में लेकर जांच करने में जुटी है।
सोमवार की रात मे लखनऊ से चलकर दिल्ली जा रही लखनऊ मेल 12:24 पर हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुंची।जहां से 12:26 पर दिल्ली के लिए रवाना हुई। लेकिन इसी बीच स्टेशन से कुछ दूर खम्भा नंबर 1175 / 31के पास ट्रेन के ड्राइवर को आशंका हुई कि लाइन पर शव पड़ा है। इस आशंका पर ड्राइवर ने गाड़ी को रोक दिया और घटना की सूचना गाड़ी में मौजूद पुलिस टीम को दी। जिससे पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर देखा गया कोतवाली देहात के चांदमारी के पास अप लाइन पर बाइक खड़ी हुई है। जिसमें कुछ टूटा हुआ भी था। इसके बाद ड्राइवर ने अपने कंट्रोल रूम को सूचना देकर आरपीएफ पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद आरपीएफ व जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची।
आरपीएफ के दरोगा ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जीआरपी एसओ शिवकुमार के मुताबिक जो बाइक बरामद हुई है। उसका नंबर यूपी 30 एम 5811 है। पोर्टल पर सर्च करने पर वाहन मालिक का नाम हिमांशु गुप्ता लिख कर आ रहा है। इस पर पुलिस ने पता पर टीम को भेज कर पूरे मामले की जांच के लिए भेजा है। वही एआरटीओ कार्यालय से भी पूरे मामले की जांच की जा रही है।
कहीं आतंकी साजिश तो नहीं
इस घटना को लेकर लोगों में चर्चा है कि ट्रेन पलटाने की कोशिश करना, कहीं यह आतंकी साजिश तो नहीं है। इस बात को लेकर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।वही इस संबंध में जीआरपी एसओ के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। हालांकि पास में शराब का ठेका है। हो सकता है किसी ने चोरी की बाइक को ला करके डाल दिया हो। यह सब जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा हटेगा। फिलहाल मामला गंभीर है। गहराई से जांच की जा रही है।